फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Barricades installed on the flyover under construction after the accident

Faridabad News: हादसे के बाद निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर लगाए बैरिकेड

Mon, 29 Apr 2024 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Barricades installed on the flyover under construction after the accident
शनिवार रात पॉपर्टी डीलर की फ्लाईओवर से गिरकर हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत के बाद निर्माण कंपनी को सुध आई है। सोमवार को कंपनी की तरफ से फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने कुछ निजी सुरक्षाकर्मी भी निर्माण कार्य के आसपास लगाए हैं, जो लोगों को रास्ते के बारे में बता सकें। ये सब इंतजाम यदि कंपनी पहले कर लेती तो शायद पॉपर्टी डीलर की मौत नहीं होती। कंपनी ने रास्तों को खुला छोड़ रखा था, इसके कारण पॉपर्टी डीलर को रात में रास्ता समझ नहीं आया और वह फ्लाईओवर पर चढ़ गया।

शनिवार देर रात एनआईटी एक नंबर, सी ब्लाॅक निवासी संजीव वर्मा (47) की सेक्टर-12 के पास बन रहे फ्लाईओवर से गिरकर मौत हो गई थी। शनिवार शाम वह किसी काम से ग्रेटर फरीदाबाद गए थे। रात करीब 10 बजे बाइक से घर आ रहे थे। आगरा-गुरुग्राम नहर पर बने सेक्टर-17 के पुल से वह बीपीटीपी चौराहे तक जाने के लिए एलिवेटिड फ्लाईओवर पर चढ़ गए। फ्लाईओवर निर्माणाधीन होने के कारण वहां अभी कई जगह पर गैप है। बीपीटीपी चौराहे के पास गैप से संजीव बाइक सहित नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed