फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   baricades in faridabad city

Faridabad News: शहरभर में नाकाबंदी, वाहनों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ

Thu, 25 Jan 2024 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
baricades in faridabad city
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सतर्क हुई शहर की पुलिस
विज्ञापन


होटल, बस अड्डा, रेलवे व मेट्रो स्टेशन, धर्मशाला व अन्य स्थानों पर जांच की
लावारिस वाहनों और गलत तरीके से खड़े वाहनों को जब्त कर रही ट्रैफिक पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बृहस्पतिवार दोपहर से ही पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। बॉर्डर इलाकों पर लगे नाकों के अलावा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था में 1500 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध लोगों से शहर में आने-जाने का कारण पूछा जा रहा है। होटल, बस अड्डा, रेलवे व मेट्रो स्टेशन, धर्मशाला व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस काफी समय से लावारिस खडे़ वाहनों और सड़क पर गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को जब्त कर रही है।
विज्ञापन



जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर 12 में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग सोसाइटियां व सेक्टरों के लोग अपने यहां झंडा फहराने व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। ऐसे में वाहन चालकों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेक्टर 12 में वीआईपी आगमन के समय कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों पर वाहन रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed