{"_id":"610980178ebc3e88d360489c","slug":"barahi-pond-will-develop-again-faridabad-news-noi5973636186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराही तालाब फिर होगा से विकसित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराही तालाब फिर होगा से विकसित होगा
विज्ञापन
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। खस्ताहाल समस्या से जूझ रहे ओल्ड फरीदाबाद स्थित बराही तालाब को एनजीटी की आपत्ति के बाद फिर से विकसित करने की स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने योजना तैयार की।
नए डिजाइन में करीब 70 फीसदी हिस्से में नए सिरे से तालाब विकसित किया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बराही तालाब के पास एक बड़ा टावर भी होगा। इससे लोग बराही तालाब के साथ ओल्ड फरीदाबाद का नजारा देख सकेंगे। इस योजना पर दो से तीन माह में कार्य शुरू होने की उम्मीद है। ओल्ड फरीदाबाद का बराही तालाब काफी पुराना है। यहां पर हर साल बराही मेले का आयोजन होता है। इसके अलावा छठ के पर्व पर भी श्रद्धालु यहां पर पूजा करने के लिए आते हैं लेकिन पिछले कई सालों से इसकी हालत खराब हो चुकी है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बराही तालाब का जीर्णोद्धार करने का प्रपोजल था, जिसको लेकर अधिकारियों ने काम शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार बराही तालाब को एक नए टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना है।
पहले बनाए गए प्रोजेक्ट में तालाब के 30 फीसदी हिस्से पर पुराना तालाब बनाए जाने की योजना थी। इस पर एनजीटी ने आपत्ति जताई थी और इसे बड़ा कर करीब 60 से 70 फीसदी करने के आदेश दिए है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, दो महीने पहले एनजीटी ने बराही तालाब पर लगी रोक हटा ली, लेकिन इसे दोबारा विकसित करने के आदेश दिए। इसके बाद योजना पर फिर से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
छोटा एसटीपी प्लांट से तालाब में भरा जाएगा पानी
स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि तालाब जहां है, उसे वहीं रहने दिया जाएगा। इसका आकार बड़ा किया जाएगा। इसमें पानी की व्यवस्था के लिए एक छोटा एसटीपी प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें आसपास के सेक्टरों के सीवर के पानी को ट्रीट कर डाला जाएगा। ये पानी हर महीने बदल दिया जाएगा।
पर्यटकों को लुभाएगा नक्षत्र गार्डन
डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि तालाब के साथ ही यहां एक नक्षत्र गार्डन बनाने की योजना है। इसमें 27 पेड़ चारों दिशाओं में लगाए जाएंगे। एक डिजिटल गैलरी भी होगी। इसमें ऑटोमैटिक तरीके से लोग अपना भाग्य देख सकेंगे। तालाब के एक हिस्से में बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क, रेस्तरां का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक बड़ा टावर भी लगाया जाएगा, जिस पर लोग चढ़कर दूरबीन से शहर का विहंगम दृश्य देख सकेंगे।