फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bar was running illegally in the hotel

Faridabad News: अवैध रूप से होटल में चल रहा था बार

Tue, 19 Dec 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bar was running illegally in the hotel
- कोतवाली थाना से तीन सौ मीटर की दूरी पर चल रही थी पार्टी, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा
विज्ञापन

- बिना लाइसेंस के नीलम बाटा रोड स्थित राजमहल होटल में संचालक परोस रहा था शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित राजमहल होटल में सोमवार रात शराब के नशे में धुत्त होकर अश्लील डांस करते 23 युवक युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। मालिक होटल में अवैध रूप से बार भी चला रहा था। संचालक के पास शराब परोसने का लाइसेंस भी नहीं था। कोतवाली थाना और महिला थाना एनआईटी की टीम ने मौके पर रेड कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली नीलम बाटा रोड पर बने होटल राजमहल की तीसरी मंजिल पर होटल मालिक अवैध रूप से बार चलाता है। मौके पर फिलहाल एक पार्टी चल रही है और युवक युवतियां अश्लील डांस भी कर रहे हैं। डीसीपी एनआईटी से सर्च वारंट लेकर महिला इंस्पेक्टर सविता रानी की अगुवाई में होटल राजमहल में रेड की गई। मौके पर कुछ लड़के शराब पीकर शोर शराबा कर रहे थे। होटल संचालक काउंटर पर बैठा था और अन्य कर्मचारी खाने पीने का सामान परोस रहे थे। कुछ युवतियां फ्लोर पर अश्लील डांस कर रही थी। पूछताछ करने पर होटल संचालक ने अपना नाम एसजीएम नगर निवासी अनिल कुमार बताया। होटल कर्मचारियों में सल्लागढ़ किठवाड़ी चौक पलवल निवासी ध्रुव व आदर्श कालोनी पलवल निवासी राजू शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एनआईटी निवासी नितीश, डबुआ कालोनी निवासी भारत, आकाश, साहिल, एसी नगर निवासी भारत कुमार, जवाहर कालोनी से सचिन वर्मा, जगजीत, एसजीएम नगर निवासी संदीप, अरविन्द, मुकेश, आशु, पदम, आकाश, राहुल, जवाहर कालोनी निवासी जगजीत ,एनआईटी पांच निवासी पार्थ, सेक्टर 22 निवासी अजय, एनआईटी दो निवासी कमल भाटिया, सिद्धार्थ, एनआईटी पांच निवासी साहिल, महेश डबुआ कालोनी, व एसी नगर निवासी राहुल सोनी को पकड़ा है। युवतियां दिल्ली व फरीदाबाद की निवासी हैं। मालिक के खिलाफ अवैध रूप से शराब पिलाने व युवक युवतियों के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed