फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bar Association elections, nominations to be filed on 17th and 18th

Faridabad News: बार एसोसिएशन चुनाव, 17 व 18 को दाखिल होंगे नामांकन

Sat, 15 Feb 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections, nominations to be filed on 17th and 18th
फरीदाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल हुआ जारी- 17 व 18 फरवरी को नामांकन दाखिल कर सकेंगे दावेदार
विज्ञापन

- 19 फरवरी को स्क्रूटनी होगी, उसी दिन नामांकन वापस ले सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का शेड्यूल भी शुक्रवार को जारी हो गया है। इसके तहत 17 व 18 फरवरी को दो दिन तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। जिसके बाद 19 फरवरी को छंटनी व नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव के लिए मतदान 28 फरवरी की सुबह 09:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उसी दिन वोटों की गिनती कर देर शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।


चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट पवन पराशर ने बताया कि जिला उपायुक्त ने ईवीएम, स्टॉफ व पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मौखिक मंजूरी दे दी है। जिसके बाद शुक्रवार को चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फाइनल वोटर लिस्ट में बार के 2776 वोटर हैं। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन, अपर-सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, ट्रेजरार, सीनियर सदस्य एग्जीक्यूटिव और मेंबर एग्जीक्यूटिव महिला (लाइब्रेरी) के पदों पर चुनाव होंगे। सभी पदों पर नामांकन करने वालों को तय की गई सिक्योरिटी राशि भी नकद जमा करनी होगी। प्रत्येक पद के लिए तय वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed