फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Banks strike: 550 crore transactions affected, people who came to withdraw and deposit money had to return disappointed

बैंकों की हड़ताल : 550 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, रुपये निकासी व जमा करने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा

Thu, 16 Dec 2021 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Banks strike: 550 crore transactions affected, people who came to withdraw and deposit money had to return disappointed
फरीदाबाद में हड़ताल के दौरान इंडियन बैक पर लगा ताला व बंद के नोटिस चार्ट । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले को हरियाणा बैंक एंपलाइज फेडरेशन ने हड़ताल की। इसमें शामिल बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। इस दौरान अधिकारियों ने बीके चौक से नीलम चौक तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक बचाओ-देश बचाओ के नारे लगाए। लेने देन ठप होने लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़। हालांकि निजी क्षेत्र की बैंक पूरी तरह खुले रहे। बैंकों की हड़ताल से एक दिन में लगभग 550 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बैंकों की चार करेंसी चेस्ट है। इसके अंतर्गत 314 बैंक शाखाएं आती हैं। इनमें करीब 250 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाएं हैं। वहीं, लगभग 650 एटीएम हैं। हालांकि, हड़ताल को देखते हुए जिला अग्रणी बैंक की ओर से बुधवार शाम को ही सभी एटीएम में कैश डलवा दिया गया, जिससे लोगों को नकदी निकासी में परेशानी न हो लेकिन बृहस्पतिवार शाम कई एटीएम में नकदी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। नीलम चौक स्थित एसबीआई का एटीएम, एस्कॉर्ट फोर्टिस अस्पताल स्थित एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम दोपहर तक खाली हो गए। लोगों को नकदी निकाले के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता।
विज्ञापन

सरकारी बैंकिंग संशोधन बिल का जताया विरोध
हरियाणा बैंक एंपलाइज फेडरेशन, इंडियन बैंक ऑफिसर एसोसिएशन और पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी और कर्मचारी बृहस्पतिवार को नेहरू ग्राउंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर इकट्ठे हुए। इस दौरान फेडरेशन के सचिव कृपा राम शर्मा ने कहा कि जब-जब सरकार ने निजी करण की नीति अपनाई है उसे मुंह की खानी पड़ी है। भाजपा सरकार से पहले भी कई सरकारें यह प्रयास कर चुकी हैं, लेकिन विफल रही। इस बार भी हमें सरकार की बैंकों के निजीकरण की नीति का मिलकर संगठित होकर पुरजोर विरोध करना है। एंपलाइज फेडरेशन की ओर से बृहस्पतिवार को बीके चौक से नीलम चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने निजीकरण की प्रथा को वापस लेने की मांग की। एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने से बैंकों के डूबने का खतरा काफी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed