फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Banks should provide timely loans to the beneficiaries: Deputy Commissioner

लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध करवाएं बैंक: उपायुक्त

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Banks should provide timely loans to the beneficiaries: Deputy Commissioner
फरीदाबाद। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए उन्हें रोजगार लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में बैंक भी सरकार की योजनाओं के तहत पात्रों को जल्द ऋण उपलब्ध कराएं। उक्त बातें उपायुक्त जितेंद्र यादव ने डीएलआरसी की सेक्टर-12 में हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सितंबर के अंत तक कम से कम दो लोगों को सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ऋण उपलब्ध करवा कर लागू करें ताकि आत्मनिर्भर भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। जो बैंक अपने सभी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे सभी लक्ष्य पूराकर लें। एलडीएम ने सभी बैंकों के लिए जिला फरीदाबाद के लक्ष्यों के साथ-साथ सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं, एमएसएमई, लघु व्यवसाय, मुद्रा ऋण, स्टैंड अप इंडिया, एसएचजी के लिए महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आरबीआई के एजीएम योगेश अग्रवाल ने भी बैंकर्स को कहा कि सभी सरकारी प्रायोजित योजनाओं को लागू करने और समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। नाबार्ड के एजीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने सभी बैंकों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा घोषित गरीब लोगों और किसानों के लाभ के लिए सरकारी प्रायोजित सब्सिडी योजनाओं का लाभ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed