फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bank recovery agent provided bank account to cyber fraudsters; two arrested.

Faridabad News: बैंक रिकवरी एजेंट ने साइबर ठगों को उपलब्ध कराया बैंक खाता, दो गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bank recovery agent provided bank account to cyber fraudsters; two arrested.
टेलीग्राम पर तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर महिला से वसूले रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने राजस्थान के बूंदी जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों एक बैंक के लिए रिकवरी एजेंट का काम करते हैं।
इनमें से एक आरोपी ने अपने साथी का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी के 52,911 रुपये जमा हुए थे। आरोपियों की पहचान बूंदी जिले के खानपुर निवासी अखिलेश और नयागांव निवासी, हाल खोडी निवासी चिरंजीलाल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-9 निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि 16 जुलाई को टेलीग्राम पर जीरो टू हीरो प्रीमियम नामक चैनल का विज्ञापन दिखाई दिया। इसमें 30 हजार रुपये निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा देने का दावा किया गया था। झांसे में आकर महिला ने यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने ट्रेडर्स क्लब के नाम से फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर निवेश राशि करीब 1.88 लाख रुपये दिखा दी। रकम निकालने के नाम पर पहले रिटर्न शुल्क के लिए 56,691.50 रुपये और बाद में जीएसटी के नाम पर 52,911 रुपये जमा करा लिए। इसके बावजूद आरोपियों ने खाता शुल्क के नाम पर 57 हजार रुपये और मांगे। तब महिला को ठगी का पता चला और उसने पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 22 जुलाई को दोनों आरोपियों को बूंदी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों एक बैंक के लिए रिकवरी एजेंट हैं। अखिलेश ने अपने एक परिचित के माध्यम से चिरंजीलाल का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी के 52,911 रुपये आए थे। पुलिस ने चिरंजीलाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि अखिलेश को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed