{"_id":"692c956cc1504aaca305b2ee","slug":"bank-official-duped-of-over-rs-108-crore-by-luring-him-with-the-promise-of-profits-in-the-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56890-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर बैंक अधिकारी से 1.08 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर बैंक अधिकारी से 1.08 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
विज्ञापन
शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर बैंक अधिकारी से 1.08 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक बैंक अधिकारी से 1 करोड़ 8 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बड़ी कंपनियों का वित्तीय सलाहकार बताया था।
सेक्टर-21 निवासी बैंक अधिकारी ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को एसबीआई सिक्योरिटी का कर्मचारी बताया।
आरोपी ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा जिस पर क्लिक करने के बाद उन्होंने एक कथित एडवांस ब्रोकर अकाउंट खुलवाया। इसके बाद अधिकारी को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां निवेश पर अधिक रिटर्न की बातें होती रहती थीं।
विज्ञापन
ठगों ने कई बैंक खातों की जानकारी भेज दी और कहा कि इन्हीं खातों में पैसे डालकर स्टॉक्स में इन्वेस्ट कराया जाएगा। अधिकारी ने उनके झांसे में आकर अलग-अलग खातों में कुल 1.08 करोड़ से अधिक रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जब उन्होंने लाभ निकालना चाहा तो ठगों ने बताया कि आईपीओ में रकम की कमी है और अकाउंट फ्रीज हो गया है। खाते को चालू करने के नाम पर उनसे 94 लाख रुपये और मांगे गए। तभी अधिकारी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
-- -मोहित