फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bank account holder arrested for duping retired woman from Union Labour Ministry of Rs 40 lakh

Faridabad News: केंद्रीय श्रम मंत्रालय की सेवानिवृत्त महिला से 40 लाख की ठगी के मामले में बैंक खाताधारक गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bank account holder arrested for duping retired woman from Union Labour Ministry of Rs 40 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। केंद्रीय श्रम मंत्रालय से सेवानिवृत्त महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रावत राम के रूप में हुई है। आरोपी के खाते में ठगी के करीब दो लाख रुपये आए थे, जिन्हें निकालकर उसने आगे दूसरे व्यक्ति को दे दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया कर्मचारी बताकर कहा कि उसके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल अवैध वसूली में किया जा रहा है। बाद में महिला की बात कथित पुलिसकर्मी से कराई गई, जिसने दावा किया कि महिला के आधार कार्ड से मुंबई में बैंक खाता खोलकर करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन किया गया है। ठगों ने गिरफ्तारी और संपत्ति जब्त करने का भय दिखाकर फर्जी वारंट भी भेजे। आरोपियों ने महिला को 11 से 29 नवंबर तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 40 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed