{"_id":"613f58bb8ebc3e2663511934","slug":"ban-on-film-on-nikita-tomar-murder-case-faridabad-news-noi6042591193","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकिता तोमर हत्याकांड पर बनी फिल्म पर लगी रोक-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता तोमर हत्याकांड पर बनी फिल्म पर लगी रोक-
विज्ञापन
फरीदाबाद। चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड की कहानी पर आधारित बन रही फिल्म की रिलीज पर रोक लग गई है। निकिता के परिजनों ने मुजेसर थाने में शिकायत देकर इस पर आपत्ति जताई थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए फिल्म के निर्माता ऋतुराज अग्रवाल को जांच में शामिल किया। सोमवार सुबह ऋतुराज अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे। यहां मृतक छात्रा के पिता मूलचंद तोमर, अधिवक्ता बीरेंदर गौड़ व निकिता न्याय मंच के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया।
मूलचंद तोमर ने बताया कि उन्होंने ऋतुराज से फिल्म बनाने का कारण जाना। उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ सीन ऐसे हैं जिनसे उन्हें आपत्ति है। ये सीन सच्चाई से परे हैं। वे नहीं चाहते कि इस फिल्म को रिलीज किया जाए। यदि ऐसा होता है तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्होंने फिल्म के सभी सीन निकिता के परिजनों को दिखाए। इसमें कुछ उन्हें आपत्ति थी। फिल्म में कहीं भी छात्रा की पहचान नहीं दिखाई गई है।
बावजूद इसके, परिजनों की बात का मान रखते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज रोक दी है। वे अब फिल्म को दोबारा से बनाएंगे। जिसमें निकिता हत्याकांड से जुड़े सीन हटा दिए जाएंगे। उनका मकसद युवाओं को जागरूक करने का है। किसी की भावना को आहत करने का नहीं। ऋतुराज ने कहा कि फिल्म का टीजर भी हटवा दिया गया है।