फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh school team triumphs in math quiz.

Faridabad News: गणित क्विज में बल्लभगढ़ स्कूल की टीम ने मारी बाजी

Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ballabhgarh school team triumphs in math quiz.
जीएमएसएसएस सेक्टर-55 की टीम दूसरे स्थान पर रही
विज्ञापन

नंबर गेम-29 टीमों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता में जिले के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों की 29 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें जीएमएसएसएसएस बल्लभगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जीएमएसएसएस सेक्टर-55 की टीम दूसरे और जीएमएसएसएस सेक्टर-28 की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।


प्रतियोगिता के दौरान स्क्रीनिंग राउंड आयोजित किया गई, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर छह टीमों का चयन किया गया। इसके बाद अंतिम चरण में विद्यार्थियों से गणित के अलग-अलग अध्यायों, तार्किक क्षमता और त्वरित गणना से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न स्कूलों के पीजीटी गणित शिक्षकों की ड्यूटी क्विज जज के रूप में लगाई गई थी। इनमें खेड़ी कलां, तिलपत, भूपानी, सराय ख्वाजा और अजरौंदा के शिक्षक शामिल रहे। क्विज मास्टर की जिम्मेदारी जीएमएसएसएस फरीदपुर के पीजीटी ईश्वर ने संभाली। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक क्षमता, समस्या समाधान कौशल और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article