फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ballabhgarh permission be taken to sarpanch before going out of village

बल्लभगढ़: गांव से बाहर जाने के पहले सरपंच से लेने होगी इजाजत, बुजुर्गो के साथ मिलकर बनाई रणनीति

Mon, 11 May 2020 04:56 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, बल्लभगढ़ Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 11 May 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
ballabhgarh permission be taken to sarpanch before going out of village
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

गांव के बुजुर्गो के साथ मिलकर बनाई रणनीति

विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस वायरस का संक्रमण अब गांवों तक पहुंचने लगा है। इससे बचने के लिए ग्रामीण स्तर पर सरपंच बुजुर्गों के साथ मिलकर रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।

सरपंच ने बताया कि गांव के बाहरी सीमा पर युवाओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है कि कोई बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश न करें। गांव के युवा पहरेदारी कर गांव को संक्रमण से बचाने के प्रयास में जुटे हैं। इधर सरपंच ने गांव में मुनादी कराई है कि कोई भी गांव का व्यक्ति यदि गांव से बाहर जाएगा तो वह पहले सरपंच और नंबरदार को इसकी सूचना देगा। 
विज्ञापन


गांव से बाहर जाने से पहले सरपंच और नंबरदार को सूचित करना होगा
बिना पूर्व सूचना के गांव से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं गांव भनकपुर के सरपंच सचिन ने बताया कि लोगों की सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरतना चाहते। कोई विशेष कारण या इमरजेंसी होने पर ही गांव से बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी। लेकिन इसके लिए सरपंच और नंबरदार को सूचित करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed