{"_id":"6ac7d1a777320ddb63081496","slug":"ballabhgarh-palwal-metro-extension-project-approved-haryana-and-up-to-get-better-connectivity-in-faridabad-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना को मिली मंजूरी, हरियाणा-यूपी को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना को मिली मंजूरी, हरियाणा-यूपी को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
Thu, 08 Oct 2026 10:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना की अंतिम व्यवहार्यता रिपोर्ट को मंजूरी दी है। इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना की अंतिम व्यवहार्यता रिपोर्ट को मंजूरी दी है। इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजी गई है। यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) की 66वीं बोर्ड बैठक में दी गई।
विज्ञापन
एचएमआरटीसी के प्रबंध निदेशक अजय कुमार ने बताया कि गुरुग्राम रैपिड मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान 88.81 लाख यात्रियों ने यात्रा की। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 79.57 लाख थी, जिसमें 11.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एचएमआरटीसी की परिचालन आय भी अप्रैल-अगस्त 2026 में 18.60 करोड़ रुपये हो गई। वर्ष 2025 की इसी अवधि में यह 16.66 करोड़ रुपये थी, जो 11.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। गैर-किराया राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 64.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रैपिड मेट्रो स्टेशनों पर लाइसेंस से किराये की आय 2.82 करोड़ रुपये से बढ़कर 3.50 करोड़ रुपये हुई। विज्ञापन अधिकारों की ई-नीलामी से 23.14 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष 13.39 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
प्रमुख कॉरिडोर परियोजनाएं
अजय कुमार ने चल रही परियोजनाओं की भी जानकारी दी। प्रस्तावित 136.30 किलोमीटर लंबा दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर एक प्रमुख परियोजना है। इसकी अनुमानित लागत 33,051.15 करोड़ रुपये है और इसमें 17 स्टेशन प्रस्तावित हैं। भविष्य में चार अतिरिक्त स्टेशन बनाने का प्रावधान भी रखा गया है। यह कॉरिडोर दिल्ली को पानीपत और करनाल के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक केंद्रों से जोड़ेगा।
विज्ञापन
अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव
गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत कॉरिडोर का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इसका उद्देश्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रोजगार, वाणिज्यिक और आवासीय केंद्रों को जोड़ना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद क्षेत्र में रूट एलाइनमेंट और स्टेशनों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सेक्टर-56, गुरुग्राम से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर परियोजना मंजूरी के अंतिम चरण में है। यह 35.25 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर 28 स्टेशनों वाला होगा और पंचगांव में नमो भारत कॉरिडोर से जुड़ेगा।