फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh girl Geetika Arora secured 22nd rank in UPSC.

Faridabad News: बल्लभगढ़ की गीतिका अरोड़ा ने यूपीएससी में हासिल किया 22वां स्थान

Sat, 07 Mar 2026 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ballabhgarh girl Geetika Arora secured 22nd rank in UPSC.
घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता, 2023 में यूथ आफिसर के लिए हुआ था चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र के आदर्श नगर में रहने वाली गीतिका अरोड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में देशभर में 22वां स्थान हासिल किया है। गीतिका तीन वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रहीं थी। जब परीक्षा का परिणाम आया तो उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

गीतिका के पिता मोहन अरोड़ा और मां नीलम अरोड़ा हेल्थ कोच हैं। उन्होंने बताया कि गीतिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमकाॅम किया है। वे दिल्ली में ही रहकर आईएएस की तैयारी कर रहीं थी। उन्होंने पहली बार 2023 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी, तब उनका चयन यूथ आफिसर के लिए चयन हुआ था। गीतिका पहले चेन्नई और अब भोपाल में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


गीतिका ने प्रशिक्षण के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी और प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थी। इसके साथ ही देश-विदेश में घट रही घटनाओं की जानकारी के लिए प्रतिदिन हिंदी और अंग्रेजी का अखबार पढ़ती थीं। उन्होंने वर्ष 2025 में दोबारा परीक्षा दी और 22वां स्थान हासिल किया। गीतिका के भोपाल से फरीदाबाद पहुंचने पर अग्रवाल धर्मशाला में उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने तीसरी बार में पास की यूपीएससी

पल्ला निवासी शुभम झा ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने 810वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले शुभम ने वर्ष 2023 और 2024 में भी परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हो सके। शुभम ने इग्नू से बीएससी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने दिल्ली के एक कालेज से ज्योग्राफी में एमए किया है। शुभम झा ने बताया कि उनके पिता अमोद झा नोएडा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में आपरेटर की नौकरी करते हैं। मूलरूप से बिहार के मधुबनी स्थित बेल्हबार गांव के रहने वाले हैं। परिवार लम्बे समय से फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र में रहता है। शुभम ने बताया कि उनकी इस सफलता में परिवार का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed