फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh elevated flyover Design approved due to KGP-KMP commuters Relief

KGP-KMP जाने वालों के लिए राहत: बल्लभगढ़ एलिवेटेड फ्लाईओवर का डिजाइन मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Fri, 10 Feb 2023 12:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Feb 2023 12:13 PM IST
सार

बल्लभगढ़ के तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर की डिजाइन को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंजूरी दे दी है। जिसके कारण केजीपी और केएमपी एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले हजारों वाहनों को राहत मिलेगी और समय की बचत होगी।

विज्ञापन
Ballabhgarh elevated flyover Design approved due to KGP-KMP commuters Relief
बल्लभगढ़ एलिवेटेड फ्लाईओवर का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ के रास्ते केजीपी-केएमपी जाने वाले हजारों लोगों के लिए राहत खबर है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर की डिजाइन को मंजूरी दे दी है। इस योजना पर करीब 265 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्च में मुख्यमंत्री मनोहरलाल निर्माण कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। बल्लभगढ़ स्थित आंबेडकर चौक से मोहना गांव की ओर जाने वाली सड़क पर चंदावली गांव तक दोनों तरफ हजारों दुकान-मकान बने हुए हैं। इसके साथ ही मुख्य बाजार है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं।

विज्ञापन


लोगों को आने जाने में होती है परेशानी
संकरी सड़क होने के कारण लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ता है। लोगों का मिनटों का सफर घंटों में तय होता है। इस समस्या से लोग सालों से जूझ रहे हैं। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले हजारों की संख्या में भारी वाहन भी इसकी सड़क से गुजर रहे हैं। इस वजह से यहां हर समय जाम लगा रहता है। दुकानों के आगे सामान और ग्राहकों के वाहन भी जाम को बढ़ावा देते हैं। इसी सड़क पर चंदावली, मच्छगर, दयालपुर, मोहना, छांयसा, अटाली सहित करीब दो दर्जन गांव बसे हैं। फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित अन्य इलाकों में हजारों उद्योग हैं। इन उद्योगों का सामान लाने और ले जाने वाले भारी वाहन इसी सड़क से होकर केजीपी तक आते-जाते हैं।
विज्ञापन


एलिवेडेट फ्लाईओवर बनने से 10 मिनट में सिमटेगा सफर
रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस सड़क पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाए जाना प्रस्तावित रखा था। ग्रामीण क्षेत्र, सेक्टर और केजीपी-केएमपी सहित बाईपास पर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से गुजर सकें। आईएमटी के लिए भी इस रास्ते से जाना आसान हो जाएगा। अभी बाईपास रोड या केजीपी जाने में वाहन चालकों को करीब आधे घंटे का समय लगता है। एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से यह सफर 10 मिनट में सिमिट जाएगा। फ्लाईओवर बनने से चंदावली, सोतई, मच्छगर, बुखारपुर, दयालपुर, पन्हैड़ा, पन्हैड़ा खुर्द, जुन्हैड़ा, अटाली, गढखेड़ा, मौजपुर, छायंसा, मोहना, मोठूका, हीरापुर, नरियाला, नरहावली आदि गांवों की बाईपास रोड से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 गांवों के लोगों को होगा फायदा

बल्लभगढ़ स्थित मोहना मार्ग पर ऊंचा गांव चुंगी, मिल्क प्लांट मार्ग, महिला आइटीआइ, भगत सिंह कालोनी, यादव डेयरी, पंजाबी धर्मशाला, मलेरना मार्ग, बाजार के अंदर जाने के लिए गुप्ता होटल, विजय बैंक, अहीर हवेली के सामने, जैन मार्केट, जगदीश काॅलोनी, आकाश सिनेमा के सामने, मुकेश कालोनी, गोपाल मंदिर का कट होने के कारण पूरे दिन ट्रैफिक जाम लगा रहता है।

इस मार्ग से करीब 70 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। किसान ट्रैक्टर ट्राली में फसल लेकर आते हैं। स्कूलों की बसों का आवागमन, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे मार्ग के लिए आवागमन इसी मार्ग से होता है। मोहना मार्ग पर गुप्ता होटल से लेकर जगदीश कालोनी कट तक एक तरफ दुकानदार अपनी कारों को खड़ा करके अतिक्रमण करके रखते हैं। इससे भी जाम लगता है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के अनुसार
मोहना मार्ग को ऐलिवेटेड बनाने की योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके बनने से केजेपी और केएमपी जाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed