{"_id":"69b4640ac6eb8150ac0b6088","slug":"ballabhgarh-depot-resumes-operation-of-15-ac-buses-during-summer-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64882-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्मी के चलते बल्लभगढ़ डिपो ने 15 एसी बसों का संचालन फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्मी के चलते बल्लभगढ़ डिपो ने 15 एसी बसों का संचालन फिर शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के बल्लभगढ़ डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है। डिपो के पास कुल 23 एसी बसें हैं, जिनमें से फिलहाल 15 एसी बसों को दोबारा सड़कों पर उतार दिया गया है। इन बसों को मुख्य रूप से लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, एसी बसों को उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिसार, पंचकुला और देहरादून समेत अन्य लंबे रूटों पर लगाया गया है। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के साथ-साथ सफर भी लंबा होता है, ऐसे में एसी बसों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। पिछले कुछ समय से कई एसी बसें बंद थीं, जिन्हें अब दोबारा चालू किया गया है। जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में बाकी एसी बसों का संचालन भी शुरू किया जा सकता है। यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच एसी बसों के संचालन से सफर पहले की तुलना में ज्यादा आरामदायक हो गया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 15 एसी बसों का दोबारा संचालन शुरू किया गया है।
लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी बसों से काफी राहत मिलेगी।-जीएम शिखा, बल्लभगढ़ डिपो, हरियाणा रोडवेज