फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh City police station stood first in the country in execution of warrants.

Faridabad News: वारंट के निष्पादन में देश भर में पहले स्थान पर रहा बल्लभगढ़ सिटी थाना

Tue, 28 Jan 2025 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ballabhgarh City police station stood first in the country in execution of warrants.
नेशनल रैंकिंग : पुराने मामलों के निपटारे में पाया 10वां स्थान, गृह मंत्रालय ने जारी की रैंकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। देशभर के 17932 थानों के सर्वे के बाद गृह मंत्रालय की ओर से टॉप 10 थानों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें दो पॉइंट में फरीदाबाद का बल्लभगढ़ सिटी थाना टॉप 10 थानों की लिस्ट में शामिल रहा है। वारंट के निष्पादन के मामलों में बल्लभगढ़ सिटी थाना पूरे देश में टॉप पर आया है। जबकि पुराने मामलों के निपटारे में देश में 10वां स्थान इस थाने ने हासिल किया है। जारी हुई रैंकिंग में हरियाणा में टॉप रहे इस थाने को लेकर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। आयुक्त ने कहा कि तत्कालीन एसएचओ महेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।



गृह मंत्रालय की ओर से हर साल देशभर के थानों की रैंकिंग जारी की जाती है। इस साल 17932 थानों में 9249 थाने रूरल एरिया में, 5240 थाने शहरी एरिया में और 3443 थाने स्पेशल पर्पज कैटेगरी के थे। देश भर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों की पहचान करने के लिए कई मापदंड तय किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से बनाए गए व्यापक अपराध डेटा का उपयोग करके इन पुलिस थानों का चयन किया गया। इनमें से 76 थानों का चयन कर मूल्यांकन किया गया। इसमें हरियाणा से बल्लभगढ़ सिटी थाने के अलावा फतेहाबाद का सदर रतिया थाना रहा।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि रैंकिंग के लिए एमएचए की ओर से मूल्यांकन प्रक्रिया के दो भाग किए गए। इसमें एक भाग में रिकॉर्ड आधारित मूल्यांकन हुआ जिसमें घटित हुए अपराध व उन्हें सुलझाने में पुलिस की परफॉर्मेंस को शामिल किया गया। इसमें थाना पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई, केसों का निपटारा, पुलिसिंग बेहतर करने को लेकर किए गए प्रयासों को रखा गया। दूसरे भाग में आधारभूत संरचना और सिटीजन फीडबैक को शामिल किया गया। आधारभूत संरचना में थाने में उपलब्ध सुविधाओं, लोगों की थाने तक पहुंच को देखा गया। जबकि सिटीजन फीडबैक में यहां आने वाले लोगों से बातचीत, पास की मार्केट के दुकानदारों से बातचीत को रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed