Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabgarh's air quality reaches 'severe' category; AQI stands at 353.

Faridabad News: बेहद खराब श्रेणी में पहुंची बल्लभगढ़ की हवा, 353 रहा एक्यूआई

Wed, 04 Nov 2026 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ballabgarh's air quality reaches 'severe' category; AQI stands at 353.
प्रदूषण रोकने के लिए नगर निगम की व्यवस्थाएं प्रभावी नजर नहीं आ रही हैं, देश में छठे स्थान पर रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है, लेकिन प्रदूषण रोकने के लिए नगर निगम की व्यवस्थाएं प्रभावी नजर नहीं आ रही हैं। बुधवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार बल्लभगढ़ का एक्यूआई 353 दर्ज किया गया। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में बल्लभगढ़ छठे स्थान पर रहा।

बल्लभगढ़ में इन दिनों कई जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। मोहना फ्लाईओवर का निर्माण भी जारी है। निर्माण स्थलों पर उड़ने वाली धूल आसपास के इलाकों की हवा को प्रभावित कर रही है। वहीं, शहर की सड़कों और किनारों पर धूल जमा रहती है। नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के इंतजाम पर्याप्त नहीं होने से वाहनों के गुजरने पर धूल हवा में फैलती है। इसके साथ ही इस इलाके में औद्योगिक क्षेत्र भी बड़ी संख्या में हैं। यहां संचालित औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं और अन्य प्रदूषक भी हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, सड़कों की नियमित सफाई और औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन

---
सफाई और धूल नियंत्रण के इंतजामों पर सवाल

प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। सड़क किनारे जमा धूल को हटाने और निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन कराने की जरूरत है। नगर निगम की ओर से सड़कों की नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और धूल उड़ने से रोकने के इंतजाम प्रभावी तरीके से किए जाने चाहिए। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों की निगरानी भी जरूरी है। उधर, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल ने बताया कि लगातार छिड़काव किया जा रहा है। एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकरों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed