फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bag stolen after breaking car window

Faridabad News: कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी

Mon, 10 Aug 2026 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bag stolen after breaking car window
फरीदाबाद। बाईपास रोड के पास कार खड़ी कर पानी लेने गए कारोबारी की स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर चोर पिछली सीट पर रखा बैग चोरी कर ले गया। बैग में ढाई लाख रुपये के अलावा दूसरी कार के पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा और प्रदूषण संबंधी दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन

घटना आठ अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 9 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-2 बल्लभगढ़ निवासी रामबाबू शाह ने पुलिस को बताया कि वह आठ अगस्त की रात स्कॉर्पियो से तुगलकाबाद दिल्ली स्थित फैक्टरी से घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे सेक्टर 37 के पास बाईपास रोड पर कार सड़क किनारे खड़ी की और पानी की बोतल लेने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार की पिछली खिड़की का चालक साइड का शीशा टूटा हुआ मिला। पिछली सीट पर रखा भूरे रंग का चमड़े का बैग गायब था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed