फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Badminton should have a league like the IPL: Saina Nehwal

आईपीएल की तरह बैडमिंटन में भी लीग आयोजित होनी चाहिए: साइना नेहवाल

Mon, 24 Nov 2025 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Badminton should have a league like the IPL: Saina Nehwal
ग्रेटर फरीदाबाद ​स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में आयोजित  कार्यक्रम में पहुचीं साइना नेहवाल से मिलकर नन
वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमेक्स में बैडमिंटन रैकेट दान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-79 स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमेक्स में पहुंची साइना नेहवाल का छोटे-छोटे बच्चों और फैंस ने मिलकर शानदार स्वागत किया। इस दौरान साइना नेहवाल को देखकर फैंस रोने तक लगे। बता दें कि वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमेक्स में बैडमिंटन रैकेट दान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और डेनमार्क के दिग्गज खिलाड़ी पीटर गेड ने शिरकत की। आयोजकों ने बताया कि योनेक्स के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को बैडमिंटन रैकेट और ट्रेनिंग किट उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन


इसी दौरान रैकेट दान करने के लिए बच्चे साइना नेहवाल के पास पहुंचे जहां पर दो नन्हीं बच्चियों के साइना के पास पहुंचते ही आंसू छलक आए। अमायरा और आकृति नाम की बच्चियों ने बताया कि वह साइना की बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी ही तरह बनना चाहती हैं। आकृति साइना का बैडमिंटन खेलते हुए पोस्टर लेकर उनसे मिलने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं साइना नेहवाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा की आईपीएल की ही तरह बैडमिंटन में भी लीग आयोजित होनी चाहिए इससे बैडमिंटन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत के सभी खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में ओमेक्स ग्रुप के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर जतिन गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड स्ट्रीट को केवल शॉपिंग का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और प्रतिभा को आगे बढ़ाने का केंद्र बनाना ओमेक्स का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed