फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   badmash sagar arrest

अपने ही गांव के दो लोगों की हत्या करने आया था सागर

Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
badmash sagar arrest
फरीदाबाद। नहरावली गांव का रहने वाला बदमाश सागर को सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने 24 दिसंबर की रात को दबोच लिया था। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। सागर पुलिस को चकमा देकर काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, डकैती व झपटमारी के कुल पांच मामले दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सागर शातिर बदमाश है। वह लोगों को डरा धमका कर अपना रौब जमाना चाहता है। आरोप है कि सागर अपने गांव के दो लोगों की रंजिशन हत्या करने के इरादे से गांव में आया था। इसकी भनक क्राइम ब्रांच सेंट्रल जोन को लग गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अपना जाल बिछा दिया। इसमें सागर फंस गया। क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ कर पूछताछ की। उसने जो राज उगले हैं, उनमें सागर अपने गांव के दो लोगों की हत्या करने आया था।
विज्ञापन

गनीमत रही कि वारदात को अंजाम देने से पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से क्राइम ब्रांच ने एक पिस्टल, कारतूस, लूट की मोटर साइकिल बरामद किया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी प्रशांत उर्फ डांसर पुत्र राजेश निवासी पन्हैड़ा कलां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed