फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Badkhal Lake may open for tourists from this month

Faridabad News: इस माह से पर्यटकों के लिए खुल सकती है बड़खल झील

Sun, 25 Jan 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Badkhal Lake may open for tourists from this month
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस
विज्ञापन


भारती दुबे
फरीदाबाद। इस साल लोगों को शहर की ऐतिहासिक पहचान रही बड़खल झील का नया रूप देखने को मिलेगा। करीब 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है। झील को नया रूप देने के साथ झील के पानी में मौजूद जलकुंभी को भी हटाया जाएगा। जल कुंभी को हटाने का काम यमुना नदी को साफ करने वाली आधुनिक मशीन से किया जा रहा है। वहीं झील में लिफ्ट के साथ गेट व अन्य विकास कार्य भी पूरे होने वाले हैं। इस माह से पर्यटकों के लिए बड़खल झील औपचारिक रूप से खुल सकती है।

लगभग 80 करोड़ रुपये के बजट से बड़खल झील के व्यापक सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद फरीदाबाद का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल दोबारा से गुलजार हो जाएगा। आपको बताते चलें कि एनसीआर से लगातार लोग बड़खल झील पर घूमने के लिए आते हैं। अब आने वाले लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस झील देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


झील में पानी का स्तर बढ़ाने के लिए सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) से ट्रीटेड पानी छोड़ा जा रहा है। वर्षों से सूखी पड़ी झील में अब पानी नजर आने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष के अंत तक सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत झील में बोटिंग की सुविधा, बच्चों के लिए झूले, वॉक-वे, पिकनिक स्पॉट, थ्री डी वॉल पेंटिंग्स और नमो घाट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा झील के आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अरावली की पहाड़ियों से घिरी बड़खल झील कभी परिवारों और पर्यटकों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्थल हुआ करती थी। समय के साथ उपेक्षा के कारण इसकी पहचान धूमिल हो गई थी, लेकिन अब इसे दोबारा उसी स्वरूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से झील परिसर में पार्किंग सुविधा का उद्घाटन भी किया जा चुका है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी। सौंदर्यीकरण के बाद लोग एक बार फिर परिवार के साथ यहां समय बिता सकेंगे और पिकनिक का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि बड़खल झील के पुनरुद्धार से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर को एक नया आकर्षण स्थल भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed