{"_id":"6898e7461df68e8ce4059b06","slug":"babita-phogat-tied-rakhi-sport-minister-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116942-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रक्षाबंधन पर बबीता फोगाट ने खेल मंत्री गौरव गौतम को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रक्षाबंधन पर बबीता फोगाट ने खेल मंत्री गौरव गौतम को बांधी राखी
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बबीता फोगाट ने खेल मंत्री गौरव गौतम को बांधी राखी, दी दीर्घायु की शुभकामनाएं-गौरव गौतम बोले
– बेटियां हैं हमारा अभिमान, बबीता फोगाट की खेल उपलब्धियों को दी सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रक्षा बंधन के पर्व पर प्रदेश की स्टार रेसलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करने वाली बबीता फोगाट ने शनिवार को प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। पलवल स्थित उनके निजी आवास पर पहुंचकर बबीता फोगाट ने मंत्री को राखी बांधी और दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। राखी बंधने के बाद खेल मंत्री गौरव गौतम ने बबीता फोगाट को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारी बेटियां ही हमारा वास्तविक गौरव हैं। उनका संघर्ष और उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं।
मंत्री ने बबीता की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, बबीता फोगाट ने भी मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।