फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Baba Farid's city became filled with Ram, a grand procession was taken out in the city

Faridabad News: राममय हुई बाबा फरीद की नगरी, शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Baba Farid's city became filled with Ram, a grand procession was taken out in the city
बाजारों में राम दरबार और झंडे बिक्री, रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाए मंदिर, घरों में सुंदरकांड और हवन यज्ञ का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अयोध्या में राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर रविवार को फरीदाबाद भी राममय हो गया। पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा गया है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। घरों में सुंदरकांड और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। बाजार राम दरबार और झंडों की काफी मांग रही। वहीं, श्रीराम के जयकारों से स्मार्ट सिटी गुंजमान रही। तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर, एनआईटी बस स्टैंड स्थित सिद्धपीठ काली मंदिर, एनआईटी पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर और सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में रामायण पाठ हुआ। कई जगह मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भोग और भंडारे हुए। मंदिरों को भगवा थीम पर फूलों व भगवा लाइटों से सजाया गया है।

---
बाइक सवारों ने जय श्रीराम के लगाए नारे

सनातन धर्म सभा, सहयोगी संगठन विश्व हिंदू परिषद और लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में भगवा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 2000 से अधिक बाइक सवार भगवा झंडों के साथ मुख्य बाजारों से जय श्रीराम का नारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसी तरह गांव जाजरू में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, 22 जनवरी हर देशवासी के लिए सैकड़ों वर्षों के संघर्ष व आस्था की जीत का दिन है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में दीप अवश्य जलाएं। इस मौके पर पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर मौजूद रहे।
विज्ञापन


--
भगवान के स्वरूपों के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
जन सहयोग वेलफेयर एसोसिएशन, विश्व हिंदू परिषद और लघु उद्योग भारती के सहयोग से रविवार को वाहन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रीराम-सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की खूबसूरत झांकियां शामिल रहीं। भगवान स्वरूपों के दर्शन करने के लिए रामभक्तोें की भीड़ लगी रही। यात्रा में इसमें काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। भक्त ढोल और बैंड की धुनों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के तत्कालीन अध्यक्ष रवि भूषण खत्री, वर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, अमृतपाल कोचर, संजय अरोड़ा, प्रेम, काली दास गर्ग, आरके चावला, सुमन बाला, मनोज नासवा और राजीव जेटली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस्कॉन मंदिर ने निकाली रथयात्रा
सेक्टर-37 स्थित इस्काॅन मंदिर ने रविवार को भव्य रथयात्रा निकाली। इसमें राम दरबार की पालकी को फूलों से सजाया गया था। यात्रा में काफी श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा अशोका मेमोरियल स्कूल से शुरू होकर मुख्य चौराहों में सराय बाजार, अशोका एन्क्लेव-दो, सेफ्रॉन स्कूल से होते हुए वापस इस्कॉन मंदिर परिसर पहुंची। इस अवसर पर जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के अध्यक्ष गोपेश्वर दास ने कहा कि रथयात्रा के बाद मंदिर में राम कथा हुई।

--
झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
सेक्टर-49 स्थित सैनिक कॉलोनी में ढोल, बैंड, घोड़े के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में जामवंत, विभीषण, केवट, सुग्रीव के अलावा श्रीराम-सीता और लक्ष्मण स्वरूप की झांकियां शामिल रहीं। झांकियों में छोटे बच्चे माता कौशल्या, कैकयी, सुमित्रा, राजा जनक के स्वरूप धारण किए नजर आए। सैनिक कॉलोनी को श्रीराम के चित्रों और भगवा ध्वजों से सजाया गया। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
---
राम-सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी
सेक्टर-39 स्थित दयालबाग में भी रविवार को हिंदू जागरण मंच ने रथयात्रा निकाली गई। यात्रा राधा कृष्ण मंदिर रेलवे फाटक लकड़पुर से शुरू होकर दयालबाग, लकड़पुर मेन मार्केट, शिवदुर्गा विहार के विभिन्न मार्गाें से निकाली गई। इस दौरान लोगों ने रथ पर विराजमान भगवान राम, लक्ष्मण, सीता की आरती कर अपने व अपने प्रियजनों के लिए मंगलकामना की। यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते सुनाई दिए।

--
रघुनाथ मंदिर में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ
सेक्टर-28 के श्री रघुनाथ मंदिर में रविवार को रामचरितमानस का पाठ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर टीएस रघुवंशी के अलावा मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके बक्शी, महामंत्री राजेंद्र शर्मा, समिति के सदस्य उमेश गोयल और एनके सिंगला भी उपस्थित रहे। मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया कि सोमवार सुबह पाठ के बाद पश्चात हवन, सामूहिक हनुमान चालीसा, अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed