फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BA student arrested for providing bank account to cyber fraudsters

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने में बीए छात्र गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
BA student arrested for providing bank account to cyber fraudsters
राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है आरोपी, पूछताछ के बाद भेजा जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में बीए छात्र को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राम जाखड़ राजस्थान जोधपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि इसने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके खाताधारक अजय का बैंक खाता सुभाष से लेकर साइबर ठगों को दिया था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के जरिये 84 हजार रुपये की ठगी के मामले में यह कार्रवाई की गई है। ठगी की यह वारदात सेक्टर-25 निवासी व्यक्ति से हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 13 मई को इंस्टाग्राम पर उसे एक विज्ञापन दिखा जिसमें हर दिन टास्क पूरे कर घर बैठे कमाई का ऑफर था। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। होटल लाइक करने की टास्क देकर 150 रुपये इन्हें दिए गए। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 84500 रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed