फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Azad Samaj Party (C) gets new district president in Faridabad

Faridabad News: आजाद समाज पार्टी (कां) को फरीदाबाद में मिला नया जिला अध्यक्ष

Sun, 17 May 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party (C) gets new district president in Faridabad
कुलदीप सिंह चौहान ने संभाली कमान
विज्ञापन


फरीदाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन विस्तार को लेकर फरीदाबाद में नई जिम्मेदारी तय करते हुए एडवोकेट कुलदीप सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व की ओर जारी आदेश के अनुसार उन्हें फरीदाबाद इकाई की कमान सौंपी गई है। अब वह जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

नियुक्ति के बाद आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुलदीप सिंह चौहान का फूल-मालाओं और पगड़ी बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी जातियों और धर्म के लोगों का सम्मान किया जाएगा तथा किसी भी व्यक्ति के साथ जातिगत भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद चंद्र शेखर आजाद की विचारधारा से जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पार्टी में खुले दिल से स्वागत किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed