{"_id":"6a2c4464e9b55ca9d804a7be","slug":"azad-fc-defeated-lucky-fc-4-1-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72200-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आजाद एफसी ने लकी एफसी को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आजाद एफसी ने लकी एफसी को 4-1 से हराया
विज्ञापन
आजाद एफसी क्लब टीम के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत कोच
तरुण, विपिन और अंगद ने दागे गोल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-4 स्थित फुटबॉल मैदान पर आजाद एफसी क्लब ने दिल्ली के लकी एफसी क्लब को 4-1 से हराया। मैच की शुरुआत से ही आजाद एफसी के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। शुरू से ही आजाद एफसी ने आक्रामक रणनीति अपनाई। टीम के स्टार खिलाड़ी तरुण, विपिन और अंगद ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक लगातार तीन गोल दागे। इसके बाद लकी एफसी का डिफेंस पूरी तरह लड़खड़ा गया और आजाद एफसी ने मैच में 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
तीन गोल से पिछड़ने के बाद टीम के मुख्य खिलाड़ी लकी ने एक गोल कर अपनी टीम का खाता खोला और स्कोर 3-1 करके मैच में रोमांच लाने का प्रयास किया, पर आजाद एफसी के शोभित ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया और लकी एफसी की बची-खुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया।