फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ayushman Yojana: Rs 3 crore outstanding, 20 private hospitals may stop treatment

आयुष्मान योजना: 3 करोड़ रुपये बकाया, 20 निजी अस्पताल बंद कर सकते हैं इलाज

Wed, 28 Feb 2024 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Yojana: Rs 3 crore outstanding, 20 private hospitals may stop treatment
फरीदाबाद। आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत निजी अस्पतालों में होने वाले मरीजों के इलाज का भुगतान सरकार की ओर से समय पर नहीं किया जा रहा। ऐसे में निजी अस्पताल प्रबंधकों में नाराजगी बनी हुई है। सरकार पर तीन करोड़ रुपये बिलाें का बकाया है। समय पर भुगतान न होने के कारण इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान की राशि अदा न की गई तो वह जल्द ही इस योजना के तहत मरीजों का इलाज करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन

सरकार की चिरायु और आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पताल प्रबंधकों को इलाज के एवज में मिलने वाली राशि का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा। इस संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पर्याप्त और समय पर भुगतान न किया गया तो जिले के सभी अस्पताल इस योजना के तहत मरीजों का इलाज करना बंद कर देंगे। एसोसिएशन का कहना है कि लगातार बिलों में कटौती की जाती है। कारण पूछे जाने पर कई-कई माह के बाद उत्तर दिया जाता है। बिलों का भुगतान तय समझौते के मुताबिक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

----
जिले के केवल 20 निजी अस्पताल ही पैनल में शामिल
आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के तहत सरकार की ओर से भले ही मरीजों का पांच लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। निजी अस्पतालों को केवल 20 से 25 हजार रुपये तक के पैकेज बनाकर मरीजों के इलाज की छूट दी गई है। जिले में केवल 20 निजी अस्पतालों को ही सरकार ने आयुष्मान और चिरायु योजना के पैनल में शामिल किया है। इन अस्पतालों में प्रतिमाह करीब 15 से 20 मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

स्वास्थ्य विभाग पर तीन करोड़ रुपये का बकाया
योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों को नियमानुसार पंद्रह दिन के अंदर भुगतान करना होता है। पिछले काफी समय से बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में अस्पताल अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सरकार पर करीब तीन करोड़ रुपये के बिलों का भुगतान बकाया है, जबकि अदा किए जाने वाले बिलों में करीब 50 से 60 प्रतिशत की कटौती की जा रही है जिसका कोई औचित्य नहीं है।



- डॉ. सुरेश अरोड़ा, चेयरमैन आयुष्मान कमेटी आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed