फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Awareness about cleanliness was created through banners and slogans.

Faridabad News: बैनर और नारों से स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Fri, 19 Sep 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Awareness about cleanliness was created through banners and slogans.
स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत, भौमिकी उत्कृष्ट शोध केंद्र जागरूकता वॉक और शपथ से गूंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के राष्ट्रीय भौमिकी उत्कृष्ट शोध केंद्र में स्वच्छता ही सेवा तथा विशेष अभियान 5.0 की शुरुआत हुई। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन उप-महानिदेशक पुष्प लता ने किया। इसके बाद एनआईटी-5 क्षेत्र में जागरूकता वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी बैनर और नारों के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते नजर आए। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ जैसे संदेशों के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुष्प लता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान में निरंतर योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर सभी को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन




इस दौरान कचरा पृथक्करण (गीला और सूखा अलग करने) और प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने की अपील भी की गई। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। उप-महानिदेशक के प्रेरक संबोधन और स्वच्छता वॉक ने लोगों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article