फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Avenues for employment for tribal youth in the hospitality sector

Faridabad News: आदिवासी युवाओं को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगार की राह

Wed, 16 Sep 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Avenues for employment for tribal youth in the hospitality sector
जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और नागालैंड के 76 युवाओं ने फरीदाबाद में लिया 450 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निजी हॉस्पिटैलिटी स्कूल में आदिवासी युवाओं के लिए शुरू किए गए प्लेसमेंट-लिंक्ड हॉस्पिटैलिटी स्किलिंग प्रोग्राम के पहले बैच का प्रशिक्षण चरण पूरा हो गया। सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल के साथ मिलकर चलाए गए इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और नागालैंड के अनुसूचित जनजाति समुदायों से जुड़े 76 युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को फरीदाबाद स्थित परिसर में एक जून से 29 अगस्त तक पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं का चयन संबंधित राज्यों के ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम को जनजातीय कार्य मंत्रालय की ‘सपोर्ट टू ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट्स’ योजना के तहत सहयोग मिला।
विज्ञापन




प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को तीन प्रमुख जॉब रोल के लिए तैयार किया गया। इनमें कॉमी (फूड प्रोडक्शन), गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फ्रंट ऑफिस) और गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फूड एंड बेवरेज सर्विस) शामिल हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 450 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया। आधुनिक किचन, रेस्तरां और फ्रंट ऑफिस लैब में युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed