फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Autos are parked outside the depot, causing problems in taking out the bus.

Faridabad News: डिपो के बाहर खड़े रहते हैं ऑटो, बस निकालने में होती है परेशानी

Sun, 25 Jan 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Autos are parked outside the depot, causing problems in taking out the bus.
समय पर बसें नहीं चलने की शिकायत करते हैं यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बस डिपो के बाहर ऑटो का जमावड़ा होने की वजह से बसों को निकलने में काफी परेशानी होती है। इसके कारण कई बार लोकल रूटों पर जाने वाली बसें समय सारणी के अनुसार नहीं चल पाती हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। इसके अलावा लोगों को आए दिन जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। पुलिस की ओर से गश्त की जाती है, लेकिन ऑटो चालक स्टैंड की बजाय अपनी मर्जी से सवारियों को उतारते व चढ़ते हैं।


बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज करीब 170 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। यात्रियों को समय पर पहुंचने के लिए बसों की समय सारणी तैयार की गई है लेकिन बसों के समय पर चलने में ऑटो चालक बाधा बन रहे हैं। बस डिपों के दोनों मुख्य द्वार के बाहर ऑटो का जमावड़ा होने की वजह से बसों को निकालने में परेशानी होती है। जिसके कारण आधे घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन



रोडवेज कर्मचारी नेता रविंद्र नगर का कहना है कि जाम की वजह से कई बार बसें देरी से चलती हैं जिस वजह से दूसरी जगहों पर बस का इंतजार कर रहे यात्री डिपो में ऑनलाइन शिकायत कर देते हैं कि बसें समय अनुसार नहीं चल रही हैं। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed