{"_id":"667bf71b31dfc5e64e05ae3a","slug":"auto-theft-accused-arrested-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26624-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑटो चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑटो चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने चोरी की वारदात में शामिल फरार चल रहे आरोपी को ऑटो समेत चंदावली पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गांव छांयसा मामदिपुर निवासी आरोपी राजकुमार ने अपने साथी आरोपी रविंदर और मोहित के साथ मिलकर आईएमटी क्षेत्र से सरिया चोरी किया था। मामले में आरोपी रविंदर और मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई मोटर साइकिल और हजार रुपये बरामद किए गए थे। आरोपी राजकुमार से पूछताछ के दौरान 850 रपये बरामद किए गए हैं। आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। उसने ऑटो को चोरी की वारदात में प्रयोग किया था। पुलिस पूछताछ के बाद अदालत में पेश करके उसे जेल भेज दिया गया।
शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी चौकी पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गाजीपुर रोड नंगला गुजरान गिरफ्तार किया है। पूछताछ पूरी होने के बाद बुधवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी निवासी आरोपी नंदन (24) आरोपी पिछले कई दिनों से शराब की तस्करी कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को नंगला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तलाशी लेने पर आरोपी से शराब की काफी बोतलें बदामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
--
मार्केट कमेटी के कार्यालय हुई चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव तिगांव स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय में अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। थाना तिगांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकर्ता दीपक ने बताया कि 24 जून को वह कार्यालय में का बंद करके घर गए थे। 25 जून की सुबह जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि कार्यालय का दरवाजा और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर अलमारी के अंदर रखी बिजली की तार, कंप्यूटर का की-बोर्ड और बर्तन के सेट आदि चोरी करके ले गए।
-- -- -- -- -- -- --
धनंजय/हेमलता