फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto riders thrash motorcyclist in road rage, case registered

Faridabad News: रोडरेज में ऑटो सवार युवकों ने मोटरसाइकिल चालक की धुनाई की, केस दर्ज

Tue, 23 May 2023 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Auto riders thrash motorcyclist in road rage, case registered
- सोने की चेन छीनी और जेब में रखे कागजात और पैसे भी लूट लिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यह हालात तब है कि जब शहर में पुलिस की ओर से जगह-जगह नाके लगाकर जांच की जा रही है। रोजाना हजारों के चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन पुलिस से चंद दूरी पर हो रही घटनाओं पर पुलिस अधिकारी केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित हैं। ऐसा ही एक मामला मुजेसर थाना क्षेत्र में सामने आया है। मुजेसर फाटक के पास रोडरेज के मामले में ऑटो सवार युवकों ने एक मोटरसाइकिल चालक की जमकर धुनाई कर दी। युवकों ने पीड़ित के गले से सोने की चेन खींच ली और उसकी जेब में रखे पैसे व कागजात भी निकाल लिए। हालांकि शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुजेसर गांव निवासी पीड़ित राजेंद्र गोदारा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 मई की रात 10 बजे अपनी डेढ़ साल की पोती इशिका के साथ मुजेसर फाटक से फल लेने मोटरसाइकिल से गए थे। घर आते समय एक ऑटो चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दादा-पोती दोनों मोटरसाइकिल से गिर गए। राजेंद्र ने युवकों से टक्कर मारने का कारण पूछा। यह बात युवकों को हजम नहीं हुई और तीन-चार युवक ऑटो से उतरे और राजेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। राजेंद्र एक युवक को पहले से जानता है, जिसका नाम कीला है। एक अन्य युवक का नाम जीतू जाखड़ और चोयरा नाई बताया गया। इस बीच कीला ने राजेंद्र के सिर पर बीयर की बोतल मारकर गले से सोने की चेन खींचकर तोड़ ली। आरोप है कि आरोपी इतने पर ही शांत नहीं हुए। वह राजेंद्र की जेब में रखे रुपये और कुछ जरूरी कागजात भी निकाल ले गए। मौके पर लोगों भी भीड़ इकट्ठी देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed