{"_id":"6206a1663e0a7b6db909efe4","slug":"auto-rider-killed-in-uncontrollable-car-collision-three-injured-car-rider-said-to-be-intoxicated-faridabad-news-noi631774693","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो सवार एक की मौत, तीन घायल, शराब के नशे में धुत बताए जा रहे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो सवार एक की मौत, तीन घायल, शराब के नशे में धुत बताए जा रहे कार सवार
विज्ञापन
Auto rider killed in uncontrollable car collision, three injured, car rider said to be intoxicated
फरीदाबाद। बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही,ं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शराब के नशे में धुत चालक पीछे भी एक कार में टक्कर मार चुका था। हादसे के बाद लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
मूलरूप से झांसी के रहने वाले राघवेन्द्र सिंह (62) डबुआ कॉलोनी में मकान बना कर रहते थे। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पल्ला क्षेत्र में गए थे। रात करीब 9.30 बजे वह ऑटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में तीन सवारियां और बैठी हुई थीं। एनआईटी क्षेत्र स्थित तिकोना पार्क पर जब ऑटो पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चोट लगने से ऑटो सवार राघवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार में चार-पांच लड़के थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार लड़कों ने शराब पी रखी थी। आरोपियों ने पीछे भी एक कार को टक्कर मारी थी। इस कारण कुछ लोग उनको पकड़ने के लिए पीछा कर रहे थे। पकड़े जाने के डर से तेज गति से कार चला रहे युवक ने अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मारी थी। भीड़ देखकर तीन लड़के मौके से भागने में कामयाब हो गए। जबकि कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।