फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto-mutation to enhance transparency in revenue services: Vipul Goel

ऑटो म्यूटेशन से राजस्व सेवाओं में बढ़ेगी पारदर्शिता : विपुल गोयल

Sat, 29 Aug 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Auto-mutation to enhance transparency in revenue services: Vipul Goel
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा में लागू की जा रही ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बढ़ेगी। तकनीक आधारित इस व्यवस्था से नागरिकों को म्यूटेशन के लिए बार-बार तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद म्यूटेशन पहले चार दिन पटवारी के लॉगिन में रहेगी। कार्रवाई नहीं होने पर पांचवें दिन यह स्वत: कानूनगो के लॉगिन में चली जाएगी, जिसे दो दिन का समय मिलेगा। सातवें दिन म्यूटेशन सीआरओ के लॉगिन में पहुंचेगी और उन्हें चार दिन में कार्रवाई करनी होगी। इसके बाद 11वें दिन म्यूटेशन स्वत: जमाबंदी में शामिल हो जाएगी।


मंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्तर पर समय सीमा तय होने से म्यूटेशन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहेगी और संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे और मामले में 10 दिन में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यदि म्यूटेशन संभव नहीं होगी तो सीआरओ को स्पष्ट कारण बताते हुए स्पीकिंग ऑर्डर जारी करना होगा। इससे नागरिकों को मौखिक रूप से वापस नहीं लौटाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य राजस्व सेवाओं को अधिकतम पारदर्शी और न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप वाली व्यवस्था बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article