फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto mobile company defrauded of Rs 53 lakh

Faridabad News: ऑटो मोबाइल कंपनी को लगाया 53 लाख का चूना

Fri, 15 Sep 2023 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Auto mobile company defrauded of Rs 53 lakh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर की एक नामी आटोमोबाइल कंपनी में फर्जी तरीके से बिल व बाउचर बनाकर 53,22,178 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने फर्जी कागजात और साइन के जरिए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।

मथुरा रोड स्थित कंपनी के एचआर मैनेजर हरीश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि औरंगाबाद निवासी दीपक विनय यादव कंपनी में पीस रेट ठेकेदार था। आरोपी ने धोखाधड़ी के इरादे से पीस रेट के आधार पर निर्मित सामग्री प्राप्त करने के लिए कंपनी के साथ एक समझौता किया। जिन विभिन्न तिथियों पर ऐसा समझौता दर्ज किया गया था। दीपक विनय यादव एक ठेकेदार होने के नाते अनुबंध के आधार पर उसके द्वारा निर्मित सामानों के लिए चालान/बिल जारी करता था। उक्त चालान को कंपनी के उत्पादन विभाग में जमा किया जाता था, ताकि मात्रा की जांच की जा सके। आरोप हैं कि आरोपी कई बिल फर्जी तरीके से जारी कर कंपनी से लाखों रुपये ले लिया। बीच में कंपनी को कुछ बिलों पर शक होने पर जांच कराई तो मामले को खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed