फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto drivers occupy Old Faridabad Railway Road

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड पर ऑटो चालकों का कब्जा

Sun, 01 Feb 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers occupy Old Faridabad Railway Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों द्वारा सड़क पर कब्जा करने और लंबी कतारें लगाने से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे रोड की यह सड़क एक लेन होने के बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी के कारण दिनभर जाम की चपेट में रहती है। आलम यह है कि एनआईटी क्षेत्र को सीधे ओल्ड फरीदाबाद और नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बची है।


रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार के बाहर ऑटो चालकों ने अपनी कतारें इतनी लंबी कर दी हैं कि आधी से ज्यादा सड़क इन्हीं के कब्जे में रहती है। चूंकि यह सड़क पहले से ही सिंगल लेन है, इसलिए दोनों तरफ से आने वाले वाहनों का दबाव इसे और भी संकरा बना देता है। सड़क के किनारे फुटपाथ की सुविधा न होने के कारण यात्रियों को मजबूरन गाड़ियों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। क्षेत्र के दुकानदारों और राहगीरों ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड के लिए उचित जगह निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed