{"_id":"6a0a039ef7eab014b20528e6","slug":"auto-driver-did-stunt-on-the-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70242-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑटो चालक ने सड़क पर किया स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑटो चालक ने सड़क पर किया स्टंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बदरपुर इलाके में रील बनाने के लिए ऑटो चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी की। चालक सड़क पर गलत दिशा में ऑटो चलाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद उसने बीच सड़क पर ऑटो को गोल-गोल घुमाकर स्टंट जैसी हरकतें भी की, जिससे आसपास चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और कई वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। बताया जा रहा है कि चालक यह सब रील बनाने के लिए कर रहा था।लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सार्वजनिक सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।