{"_id":"601c2fc78ebc3e26bc2b6b6d","slug":"authority-breaks-eight-house-in-faridabad-sector-20-faridabad-news-noi563778834","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीखते रहे लोग प्राधिकरण ने ढहाए धार्मिक स्थल के साथ आठ मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीखते रहे लोग प्राधिकरण ने ढहाए धार्मिक स्थल के साथ आठ मकान
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-20 बी और ओल्ड फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के तोड़फोड़ दस्ते ने एक धार्मिक स्थल सहित आठ मकानों को ढहा दिया। इस दौरान एक ओर लोग चीखते चिल्लाते रहे और दूसरी ओर प्राधिकरण दस्ता तोड़फोड़ करता रहा। वहीं, दस्ते ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि छह फरवरी तक तोड़फोड़ जारी रहेगी। लोग विरोध करने के बजाय सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अवैध मकानों को खाली कर कार्रवाई में सहयोग करें। वहीं, पीड़ित परिवारों ने रोते हुए अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि यह सरकार बसे बसाए घर उजाड़ रही है, गरीबों की हाय ले रही है। वहीं कुछ लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों को उभारने की नहीं उजाड़ने की सरकार है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
धार्मिक स्थल को भी तोड़ा
सेक्टर-20बी में जैसे ही विभाग का तोड़फोड़ दस्ता धार्मिक स्थल को ढहाने के लिए आगे बढ़ा लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले पुलिस ने धार्मिक स्थल के अंदर बनी गोशाला को सबसे पहले खाली करवाया। पुलिस कर्मी स्वयं गोशाला में जाकर पशुओं को बाहर निकाल कर लाए। इसके बाद धार्मिक स्थल की दीवार गिरा दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके दादा ने यहां जमीन खरीदी थी। उनके पास बिजली-पानी कनेक्शन भी है। इसके बाद एचएसवीपी की टीम उनके घरों को अवैध निर्माण बता कर तोड़ रही है। तोड़फोड़ से पूर्व न तो उन्हें कोई नोटिस दिए गए और न कोई सूचना। टीम ने इस दौरान आठ पक्के मकान, एक धार्मिक स्थल, ओल्ड फरीदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टीन सेड, दो दुकानें और कई बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया।
अवैध कब्जों को लेकर विभाग काफी सख्त
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया और संविदा अधिकारी परमजीत चहल ने तोड़फोड़ की निगरानी। एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश ने कहा कि अवैध कब्जों को लेकर विभाग काफी सख्त है। इसी के तहत यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है।