फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aunt and nephew died in road accident

सड़क दुर्घटना में मामी-भांजे की मौत

Fri, 19 Feb 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew died in road accident
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में सीकरी के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में मामी-भांजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कैलाश नगर पलवल निवासी रीना देवी (34) और फ़रीदाबाद निवासी अमन (10) के रूप में हुई है। रीना देवी के देवर पवन चौधरी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह अपनी भाभी को लेकर फरीदाबाद में अपनी बहन के पास आया था। यहां से लौटते समय उन्होंने अपने भांजे अमन को भी साथ ले लिया। तीनों मोटरसाइकिल से पलवल जा रहे थे।
विज्ञापन

सीकरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। दुर्घटना में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल रीना देवी को सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed