फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   attempted murder of wife by shooting, husband arrested

Faridabad News: गोली मारकर पत्नी की हत्या का प्रयास, पति गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
attempted murder of wife by shooting, husband arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस चौकी आईएमटी की टीम ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी ने बेटे को भी पिस्टल दिखाकर धमकाया था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-74 निवासी चन्द्रवती ने शिकायत दी कि 13 मार्च की रात उसका पति जसवंत घर आया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। इसके बाद उसने बेटे कुलदीप पर भी पिस्टल तानकर उसे डराया-धमकाया।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आरोपी ने आवेश में आकर फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed