{"_id":"6a567d1d40a4baa17c04f933","slug":"attempt-to-usurp-ancestral-house-fir-registered-faridabad-news-c-24-1-pal1005-125992-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुश्तैनी मकान हड़पने की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुश्तैनी मकान हड़पने की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
शहर की न्यू कॉलोनी स्थित पुश्तैनी मकान पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद के सेक्टर-14 निवासी सुदर्शन कुमार नारंग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि न्यू कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी चौक के पास उनका पुश्तैनी मकान है, जो काफी समय से जर्जर हालत में है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीकाराम नामक व्यक्ति ने मकान की देखभाल करने का भरोसा दिलाकर उनसे नजदीकी बढ़ाई और बाद में अपने बेटे के साथ मिलकर मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें मकान छोड़ने के लिए धमकाया और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बात कही।
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस जांच में भी आरोपियों की ओर से बिना मालिकाना हक मकान पर कब्जे का प्रयास और धमकी देने की बात सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।