{"_id":"646f91baa5b4418b8d04c738","slug":"attempt-to-rob-759-lakhs-from-the-collection-agent-the-incident-was-averted-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5312-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कलेक्शन एजेंट से 7.59 लाख लूटने का प्रयास, सूझबूझ से टली वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कलेक्शन एजेंट से 7.59 लाख लूटने का प्रयास, सूझबूझ से टली वारदात
Thu, 25 May 2023 10:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 25 May 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
-बाइक पर सवार तीन युवकों ने बैग छीनने की कोशिश की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बस अड्डे के सामने बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 7.59 लाख रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। एजेंट के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और लूट की वारदात होने से बच गई। इस दौरान भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि वह गदपुरी टोल के पास स्थित कमल मेटल कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। यह कंपनी रिलायंस के लिए काम करती है। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे कलेक्शन करने के बाद ऑटो से बल्लभगढ़ आ रहे थे। उनके पास कलेक्शन के 7.59 लाख रुपये बैग में थे। जब वह बस अड्डे के सामने ऑटो से उतरे, तभी बाइक सवार तीन युवक अचानक आए और उनका बैग छीनने का प्रयास किया। इस पर सुरेश ने शोर मचा दिया, जिस पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देख तीनों युवक बाइक से भागने लगे, लेकिन एक युवक लोगों की पकड़ में आ गया। सिटी थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि आरोपी युवक पवन को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 को सौंप दिया गया है। पीड़ित की समझदारी से वारदात टल गई।