फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attempt to kidnap seventh class student in auto

Faridabad News: सातवीं की छात्रा को ऑटो में अपहरण करने की कोशिश

Sun, 21 Apr 2024 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap seventh class student in auto
स्कूल से छुट्टी होने के बाद लौट रही थी घर, मोटरसाइकिल सवार ने अपहरणकर्ता का पीछा किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-25 स्थित गांव रनहेरा खेड़ा निवासी सातवीं कक्षा की छात्रा का शनिवार को ऑटो सवार दो आरोपियों ने अपहरण करने की कोशिश की। जाम लगने के कारण शक होने पर एक मोटरसाइकिल सवार ने अपहरणकर्ता का पीछा किया, तो अपहरणकर्ता छात्रा को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर थाना आदर्श नगर पुलिस जांच में जुटी है।




सातवीं कक्षा की छात्रा अंबेडकर चौक स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर को जाने के लिए अंबेडकर चौक पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी ऑटो में सवार होकर दो नकाबपोश अपहरणकर्ता आए और छात्रा से बोले कि उसके पिता बुला रहे हैं। छात्रा ने जब जाने से मना किया तो अपहरणकर्ता जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर ले गए। आरोपी छात्रा को सेक्टर 3 की तरफ लेकर गए। जहां पर जाम लगा हुआ था। उस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने ऑटो में सवार आरोपियों से पूछा कि छात्रा को क्यों पकड़ रखा है तो अपहरणकर्ता ने कहा कि वह छात्रा के पिता से बदला लेने चाहते हैं। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार ऑटो का पीछा करना लगा तो अपहरणकर्ता डरकर छात्रा को सेक्टर 3 के पास छोड़कर फरार हो गए। छात्रा सड़क के किनारे बैठकर रो रही थी, तभी उस रास्ते से गुजर रही एक अन्य लड़की ने छात्रा से पूछा कि वह क्यों रो रही है। उसके बाद छात्रा ने सारी घटना लड़की को बताई, जिसके बाद लड़की छात्रा को लेकर अपने घर चली गई। छात्रा ने मां का नंबर बताया। मां को सूचना देने के बाद पिता छात्रा को लड़की के घर लेने के लिए गए। थाना आदर्श नगर प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी शिकायत मिल चुकी है। मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed