{"_id":"69fa2c64cc685d0be30010f7","slug":"attempt-to-crush-petrol-pump-worker-with-car-after-he-protested-against-abusive-language-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69213-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर पेट्रोल पंप कर्मी को कार से कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर पेट्रोल पंप कर्मी को कार से कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
कर्मचारी ने शराब के नशे में होने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम-बाटा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी शराब के नशे में था और गाली दे रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी और टक्कर मारकर भाग गया। पीड़ित का बायां पैर बुरी तरह टूट गया है। फिलहाल उसका इलाज हो रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी सोनू ने बताया कि वह ताराचंद सलूजा पेट्रोल पंप पर काम करता है। तीन मई की रात करीब 12:15 बजे एक कार चालक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आया। इसके बाद कार चालक सोनू के साथी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब सोनू ने बीच-बचाव करते हुए चालक को सुबह बात करने की सलाह दी, तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी।
आरोप है कि कार चालक ने जानबूझकर सोनू के बाएं पैर के पंजे पर गाड़ी चढ़ा दी और फिर बैक करके सीधी टक्कर मारी। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घायल सोनू को तुरंत बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित का बायां पैर बुरी तरह टूट गया है। चौकी पुलिस को अस्पताल से सूचना मिलने के बाद एसआई जमील खान ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।