{"_id":"680fcf09ed53ba20f60a2dd4","slug":"attempt-to-crush-delivery-workers-with-thar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42484-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिलीवरी कर्मचारियों को थार से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिलीवरी कर्मचारियों को थार से कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार को जब्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 9 में रविवार रात थार चालक ने जोमैटो और स्विगी में डिलीवरी कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों और चालक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। डिलीवरी कर्मचारी रविवार रात को सेक्टर 9 मार्केट के पास सड़क पर खड़े थे। तभी वहां पर थार लेकर एक युवक आया। थार चालक और कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसी कहासुनी का बदला लेने के लिए चालक अपनी थार को तेज रफ्तार से चलता हुआ आया और सड़क पर खड़े 10 से 15 कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की। कर्मचारियों ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक से दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।