फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attempt made to run over a youth with a Scorpio on suspicion of being a CIA informer.

Faridabad News: सीआईए को मुखबिरी के शक में युवक को स्काॅर्पियो से कुचलने की कोशिश

Fri, 03 Jul 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt made to run over a youth with a Scorpio on suspicion of being a CIA informer.
बेरहमी से मारपीट की गई, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई की, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव सिरोही में सीआईए टीम की मुखबिरी करने के संदेह में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पहले युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे जान से मारने की नीयत से करीब 200 मीटर तक दौड़ाकर स्काॅर्पियो से टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में अपराध शाखा सेक्टर 56 व थाना धौज की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तहसीम निवासी गांव धौज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में प्रयोग गाड़ी को भी बरामद कर लिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



जानकारी के अनुसार यमुनानगर सीआईए टीम चोरी के एक मामले में धौज निवासी जिसान, नफीस और असलम की तलाश में क्षेत्र में पहुंची थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के लौटने के बाद तीनों को शक हुआ कि गांव सिरोही निवासी सहनाज ने उनकी जानकारी पुलिस को दी है। इसी संदेह के चलते तीनों आरोपी स्काॅर्पियो से सिरोही गांव पहुंचे और खेतों में पशु चरा रहे सहनाज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले सहनाज से हाथापाई की और उसे बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगे। इसी दौरान आरोप है कि चालक जिसान ने सहनाज को कुचलने की नीयत से स्काॅर्पियो तेज रफ्तार में उसके पीछे दौड़ा दी। जान बचाने के लिए भाग रहे सहनाज को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह स्काॅर्पियो के नीचे फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टक्कर इतनी भीषण थी कि स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पास की दीवार से जा टकराई और दीवार ढह गई। गनीमत यह रही कि युवक वाहन और दीवार के बीच पूरी तरह नहीं आया, वरना मौके पर ही उसकी जान जा सकती थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई भी की, हालांकि बाद में तीनों फरार हो गए। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्काॅर्पियो चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed