Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attempt made to run a canter truck over police personnel; sword brandished; driver arrested

Faridabad News: पुलिसकर्मियों पर कैंटर चढ़ाने का प्रयास, तलवार लहराई<bha>;</bha> चालक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Attempt made to run a canter truck over police personnel; sword brandished; driver arrested
हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वडोदरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंटर चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया और बैरिकेड तोड़ दिए। पुलिस ने आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कैंटर और एक तलवार भी बरामद की है। यह घटना 15 नवंबर को सुबह करीब 9:20 बजे एनजीटी नाका, सीकरी पर हुई। ईएएसआई हनुमान सिंह अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने वडोदरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर को रोकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय कैंटर यातायात पुलिसकर्मियों की तरफ मोड़ दिया। उसने बैरिकेड को टक्कर मारकर तोड़ दिया और मौके से तेज रफ्तार में भाग निकला। पुलिस टीम ने अपनी सरकारी गाड़ी से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जाजरू कट के पास घेराबंदी कर कैंटर को धर दबोचा।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर चालक अमरनाथ ने नो एंट्री के प्रतिबंध से बचने की बात कही। पूछताछ के दौरान उसने कैंटर के अंदर से एक तलवार निकालकर पुलिसकर्मियों को डराने की कोशिश की। सीकरी चौकी पुलिस ने कैंटर से तलवार जब्त कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed