फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attacked with sticks and rods in a land dispute, many injured

Faridabad News: जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से किया हमला, कई घायल

Sun, 07 Jun 2026 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks and rods in a land dispute, many injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। धौज थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर तगा में एक कनाल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायत पर पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित रफीक के अनुसार 2 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में इब्राहिम और उसका पुत्र इरशाद मिले। आरोप है कि दोनों ने जमीन छोड़ने का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। रफीक के अनुसार इसके कुछ समय बाद आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे, फरसा और अन्य हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए तथा ईट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान रफीक, उनके भतीजे आसिफ, दिलशाद, सरफराज तथा परिवार की महिला सदस्य रूकसीना घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि उन्होंने इब्राहिम,इरशाद, मोसीन,हनीफ,हफीज , नसीम, साहिद, आमीन, जैद, अज्जु, नफीस, रब्बो पत्नी मुबारिक, टुन्नी पत्नी हफीज, परवनी पत्नी इरशाद, नफीसा पत्नी हारून व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed